आजमगढ़, फरवरी 27 -- आजमगढ़, संवाददाता। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सिंघड़ा गांव में गुरुवार की रात एक महिला की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिंघड़ा गांव निवासी 48 वर्षीय केशा देवी पत्नी त्रिभुवन गुरुवार की रात करीब आठ बजे शौच के लिए जा रही थी। परिजनों का कहना है कि घर से निकलते समय वह अचानक गिर पड़ी। सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवार के लोग उन्हें रानी की सराय स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन शव लेकर घर चले आए। शुक्रवार की सुबह दाह संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी कि बेटे ने शराब के नशे में गला दबाकर अपनी मां की हत्या कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को...