प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 4 -- हीरागंज/बाबागंज, हिन्दुस्तान संवाद। इकलौते बेटे के संदिग्धावस्था में मौत हो जाने से मां का रो-रो कर हाल बेहाल है। किशोर के जहर खाने की चर्चा रही लेकिन पुलिस ऐसी किसी घटना की जानकारी से इनकार कर रही है। महेशगंज थाना क्षेत्र के बला का पुरवा रायगढ़ गांव निवासी अमित पांडेय का 16 वर्षीय बेटा अनमोल पांडेय अपने बाबा राजन पांडेय, दादी मां के साथ रहता था। अनमोल की मां अमिता अपनी 14 वर्षीय बेटी गौरी के साथ अपने मायके कुशहा में रहती है। अमिता मायके में मां-बाप की इकलौती होने से उनकी देखरेख के लिए वहां रहती है। उसका बेटा अनमोल ननिहाल और अपने घर दोनों में इकलौता बेटा था। रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक अनमोल की हालत बिगड़ी तो परिजन पहले निजी डॉक्टर के पास ले गए। वहां से रेफर किए जाने पर उसे प्रयागराज ले गए। इलाज के दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.