जौनपुर, नवम्बर 27 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। तिसौली गांव में गुरुवार की सुबह कच्चे घर में लगे लकड़ी के करी से रस्सी के सहारे महिला का संदिग्ध हाल में लटकता शव पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई। मृतका चार बच्चों की मां थी। उसके पिता ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में नामजद तहरीर दिया है। पुलिस घटना की जानकारी जुटा रही है। गांव निवासी श्रीपति के पुत्र विजय गौतम का विवाह लगभग 14 वर्षों पूर्व सुल्तानपुर जिले के पहाड़पुर गांव निवासी अच्छेलाल गौतम की पुत्री चंद्रावती के साथ हुआ था। उससे तीन बेटी 10 वर्षीय बिट्टू व 8 वर्षीय किट्टू और तीन वर्षीय आरूषि तथा एक पुत्र 6 वर्षीय निलेश, तीन वर्षीय आरुषि है। पति विजय सरायमोहद्दीनपुर में मिष्ठान्न की दुकान चलाता है। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.