वाराणसी, मार्च 19 -- वाराणसी। जीरो फैटेलिट डिस्ट्रिक्ट के तहत जिले के दो प्रमुख क्रिटिकल कॉरिडोर रूट पर एनएचएआई और पुलिस का संयुक्त सर्वे किया गया है। इसमें आजमगढ़ और गाजीपुर रूट पर ब्लैक प्वाइंट चिह्नित किए गए। संदहा से कैथी तक कुल 21 अवैध कटों को बंद करने समेत अन्य कई काम होंगे। इसे एनएचएआई सही कराएगा। संदहा से कैथी टोल प्लाजा तक निरीक्षण में कई प्वाइंट तय किए। इसमें कुछ जगहों पर साइनबोर्ड, ब्रेकर, कट बंद करने की कार्यवाही होगी। डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने बताया कि संदहा फ्लाईओवर पर साइन बोर्ड लगेगा। फ्लाईओवर के नीचे गोल चक्कर पर संकेतक लगेगा। इससे गाजीपुर से आने वाले वाहनों को पूर्व सूचना मिल सके। संदहा चौराहे से 50 मीटर आगे कम से कम 5 लाइन में कैट आई ब्रेकर लगाए जाएंगे। रिंग रोड से संदहा चौराहे पर उतरने वाले सभी चारों मार्गों पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.