वाराणसी, मई 28 -- चिरईगांव। संदहा चौराहे के पास अवैध रूप से चल रही बालू मंडी पर बुधवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। 22 ट्रक और 46 ट्रैक्टर ट्राली सीज कर दिया गया। कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। उपजिलाधिकारी सदर नितिन सिंह, एसीपी विदुष सक्सेना, खनन अधिकारी प्रशांत ने राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के साथ बुधवार दोपहर बाद बालू मंडी में छापेमारी की। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। वहां बड़ी संख्या में बालू लदे ट्रक और ट्रैक्टर खड़े मिले। जांच में कई वाहन बिना वैध प्रपत्रों के तथा नियमों के विपरीत पाए गए। संयुक्त टीम ने 68 वाहनों को सीज कर पुलिस अभिरक्षा में खड़ा करा दिया। यह भी पढ़ें- अवैध बालू मंडी पर छापा, 68 वाहन सीज कार्रवाई के दौरान कई वाहन चालक भाग गए। एसीपी विदुष सक्सेना ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ अभ...