संदल निकलते ही चार दिवसीय उर्स का हुआ समापन
हाथरस, जून 13 -- सहपऊ। कस्बे के मोहल्ला बरी वाला स्थित हजरत ख्वाजा सूफी अब्दुल अजीज मियां शाह फैजुल ओलिया दरगाह पर आयोजित चार दिवसीय उर्स का शनिवार को संदल जुलूस निकलने के साथ विधिवत समापन हो गया। उर्स के दौरान दिन एवं रात्रि में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें क्षेत्र सहित दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दरगाह परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा एवं भक्ति का माहौल बना रहा।संदल जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।उर्स यह भी पढ़ें- हजरत पहाड़ी शाह बाबा का दो दिवसीय उर्स संपन्न, कव्वालों ने बांधा समां के समापन अवसर पर शाम को दरगाह परिसर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.