कानपुर, अप्रैल 6 -- मंगलपुर। मंगलपुर-संदलपुर मुख्य मार्ग कई जगह उखड़ गया है। इससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार सड़कों को दुरुस्त करने के लिए अधीनस्थों को दिशा-निर्देश दे रही है, लेकिन उसके बाद भी मुख्य सड़कें अभी दुर्दशा का शिकार है। सिकंदरा-बिल्हौर मार्ग पर मंगलपुर से संदलपुर के बीच मुख्य मार्ग है, जो कई जगह उखड़ गया है। डबल लेन की मुख्य सड़क होने से इस मार्ग पर पूरे दिन छोटे बड़े वाहन फर्राटा भरते हैं। इसमें जगह-जगह सड़क उखड़ जाने से छोटे और बड़े वाहन के चालकों को परेशानिया हो रही है। मुख्य मार्ग होने के बावजूद भी कई जगह सड़क उखड़ी पड़ी है,जबकि यह डबल लेन की सड़क है। इसमें पूरे दिन वाहन फर्राटा भर रहे हैं। सड़क खराब होने से हादसा होने का भी खतरा बना हुआ है। लोगो ने शीघ्र ही सड़क की मरम्मत करवाए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.