सीतापुर, मई 24 -- गोंदलामऊ, संवाददाता। संदना और सिधौली थाना क्षेत्र की सीमा पर बहने वाली सरायन नदी में रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर संदना पुलिस, फील्ड यूनिट और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक संदना इलाके के गौरा चौकी मंगलम व सिधौली के शहवाजपुर के बीच सरायन नदी में रविवार को एक शव दिखाई दिया था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर पाकर संदना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस का दावा है कि शव करीब चार से पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक के शरीर पर किसी प्रकार क...