बगहा, अप्रैल 6 -- रामनगर, एक प्रतिनिधि। नगर के जल संसाधन परिसर में संदग्धि स्थिति में खड़ी एक पिकअप वैन को सोमवार को पुलिस ने बरामद किया है। पिकअप वैन पर चार पशु लदे हुए थे। जिससे पशु तस्करी की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने जल संसाधन परिसर में काफी देर से एक संदग्धि पिकअप वैन को खड़ा देखा। गाड़ी पर पशु लदे होने के कारण लोगों को संदेह हुआ। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई। बरामद पिकअप वैन महद्रिंा कंपनी की बताई जा रही है, जिस पर बीआर 22 जीए 0332 नंबर अंकित है। प्रारंभिक जांच में यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि पशुओं को तस्करी कर अवैध रूप से कहीं ले जाय...