गिरडीह, जून 23 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में आदिवासी समाज संथाल हूल विषय पर विभिन्न स्थानों में सेमिनार का आयोजन कर समाज को जागरूक करने का कार्य कर रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत मंगलवार को गांडेय प्रखंड के मेदनीसारे में सिद्दो कान्हू संथाल जुवान गांवता के बैनर तले संथाल हूल विषय पर एकदिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के द्वारा संथाल हूल के नायक सिद्दो कान्हू के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से उपस्थित मेदनीसारे पंचायत के मुखिया दशरथ किस्कू ने कहा कि संथाल समाज के पुरखों ने जल जंगल जमीन बचाने के लिए अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। किस्कू ने कहा कि आज आदिवासियों की जमीन बचाने का लिखित कानून है। उसको प्रभावी तरीके से लागू कराने के लिए शिक्षित होना भी जरुरी ह...