बोकारो, जून 30 -- बोकारो, प्रतिनिधि। संथाल हूल दिवस के अवसर पर मंगलवार को आईटीआई मोड़ स्थित सिद्धो-कान्हू चौक पर आजसू पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने महानायक सिद्धो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वीर शहीदों के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए शोषणमुक्त झारखंड के निर्माण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आजसू जिलाध्यक्ष सचिन महतो ने कहा कि 30 जून 1855 को संथाल हूल के रूप में देश की आजादी की पहली लड़ाई शुरू हुई थी। सिद्धो-कान्हू, चांद, भैरव तथा फूलो-झानो ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष कर शोषण और अत्याचार के विरुद्ध क्रांति का बिगुल फूंका था। यह भी पढ़ें- आजसू के प्रधान कार्यालय में मना हूल दिवस उन्होंने कहा कि इन महान वीरों का बलिदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। यह भी पढ़ें- हूल केवल ...