जामताड़ा, दिसम्बर 28 -- संथाल परगना के हजारों एकड़ जमीन पर हुआ है अवैध कब्जा: चंपई सोरेन जामताड़ा प्रतिनिधि। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन दुमका जाने के क्रम में रविवार शाम को जामताड़ा पहुंचे। इस दौरान पोसाई मोड पर विभिन्न आदिवासी संगठन के लोगों तथा भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि देश संविधान से चलता है। इसलिए हर हाल में एसआईआर लागू होगा। किसी के कहने या नहीं कहने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि संथाल परगना के हजारों एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया है और इसके लिए वह आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि आज आदिवासी जागरूक हुए हैं इसीलिए जगह-जगह पर गलत कार्य का विरोध हो रहा है और काफी संख्या में लोग उनके साथ आ रहे हैं। पेसा कानून पर उन्होंने कहा कि सरकार पेसा कानून लागू करने की बात तो कह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.