गोड्डा, दिसम्बर 17 -- बोआरीजोर, प्रतिनिधि। बोआरीजोर डाक बंगला परिसर में संथाल परगना औद्योगिक मजदूर संघ का एकदिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें सर्वसहमति से प्रेसिडेंट रामजी साह, उपाध्यक्ष दिलीप हांसदा, उपाध्यक्ष नर्सिंग मरांडी सचिन सोनाराम मढैया, सहायक सचिव पंचू किस्कु, सहायक सचिव सुलेमान किस्कु, कोषाध्यक्ष रतन मरांडी को चुना गया। लोगों को संबोधित करते हुए राम जी साह ने कहा कि सभी को एकजुट होकर काम करना है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की चार लेबर कोड बिल लाया है। जिसका पूर्ण जोर विरोध किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ललमटिया फरक्का एमजीआर लाइन में काम करने वाले श्रमिकों को भी किसी तरह की कोई समस्या आती है तो उसका समाधान किया जाएगा कमेटी का गठन तीन सदस्य मंडली ने की। इससे पूर्व संथाल सभी श्रमिकों ने डाक बंगला परिसर से श्रीपुर ...