दुमका, अप्रैल 1 -- मसलिया। संथाल आवासीय विद्यालय मसलिया में वर्ष 2026 का वार्षिक खेलकूद समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों के खेल कौशल को प्रदर्शित करने का मंच बना, बल्कि विद्यालय परिवार के लिए एक भावनात्मक अवसर भी तब सिद्ध हुआ जब वर्षों तक अपनी सेवाएं देने वाले वरिष्ठ शिक्षक डॉ. महेश कुमार को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. पूनम बिंझा प्रोफेसर, एस.पी. कॉलेज, दुमका, अर्थशास्त्र विभाग, विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. निर्मला त्रिपाठी प्रोफेसर, एस. पी.कॉलेज, दुमका, आश्रम उच्च विद्यालय, दुमका के प्राचार्य अशोक कुमार यादव उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त प्लस टू उच्च विद्यालय, मसालिया के विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष क...