संत हरी राम का विहिप ने किया स्वागत
गोरखपुर, जुलाई 23 -- गोरखपुर। जोधपुर राजस्थान से पधारे संत मार्गदर्शन मंडल के सदस्य श्री बड़ा रामद्वारा चांदपोल राजस्थान के अंतरराष्ट्रीय संत हरी राम शास्त्री का विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में गुरुवार को जोरदार स्वागत किया गया। संत हरि राम शास्त्री अपने नेपाल प्रवास पर गोरखपुर के रास्ते प्रस्थान कर रहे थे। इसके पूर्व उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में योगी आदित्यनाथ से भेंट भी की। स्वागत करने वालों में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत कोषाध्यक्ष डॉ. आरपी शुक्ला, दीपेश, दुर्गेश त्रिपाठी, शीतल, अभय सिंह, उत्कर्ष, दीपक, योगेश आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.