शामली, मई 5 -- झिंझाना। मंगलवार को कस्बे के मंदिर ठाकुर द्वारा गीता सत्संग भवन में संत स्वामी आनंद स्वरूपानंद गिरि का 78वां जन्मोत्सव धार्मिक भक्त समाज द्वारा श्रद्धा,भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने संकीर्तन कर गुरुदेव की महिमा का गुणगान किया। कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडली द्वारा भक्ति भाव से संकीर्तन के साथ हुई, जिसमें नीलम, संगीता, ममता और सुषमा सहित अन्य महिलाओं ने भाग लिया। देर शाम पुरुष वर्ग ने भी भजन-कीर्तन कर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। भजन गायक आनंद चंचल ने हारमोनियम तथा मोहन लाल ने ढोलक की संगत से संकीर्तन में विशेष रंग जमाया, जिससे श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। संत स्वरूपानंद गिरि ने दूरभाष के माध्यम से श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देते हुए धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश ...