कोडरमा, मई 24 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि समस्त जैन समाज व विभिन्न सामाजिक धार्मिक संगठन के संयुक्त राष्ट्रीय संत सुरक्षा अभियान के अंतर्गत और जैन संत मुनि श्री108 प्रमाण सागर जी मुनीराज (सम्मेदशिखर जी) के आह्वान पर 25 मई को प्रातः 8 बजे झुमरीतिलैया शहर में एक विशाल मौन रैली का आयोजन किया गया है। यह रैली हाल ही में मध्यप्रदेश के रीवा में घटी पैदल विहाररत पूज्य माता जी ववं संघ के साथ हृदयविदारक घटना नहीं दुर्घटना हुई, जिसमें पैदल चल रहे दो जैन माता जी को गाड़ी से टक्कर मारने से समाधि हो गई। जैन संत ने कहा कि केवल शोक संदेश, संवेदनाएं अथवा श्रद्धांजलि देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि यह घटना सम्पूर्ण समाज के लिए गंभीर चिंतन का विषय छोड़ गई है। मुनि श्री ने कहा कि आज ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं और साधु-संतों के जीवन पर संकट दिखाई दे रहा...