संत सुखदेव महाराज के संदेशों के प्रचार का आह्वान
औरंगाबाद, जून 29 -- अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत सुखदेव महाराज के निधन पर सोमवार को औरंगाबाद के रमेश चौक स्थित कर्पूरी मंच पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने किया। उपस्थित लोगों ने तस्वीर पर फूल चढ़ा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि संत सुखदेव जी महाराज का 21 जून को चंडीगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान देहावसान हो गया। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन जगतगुरु संत रविदास जी महाराज के संदेशों के प्रचार-प्रसार और मानव कल्याण के लिए समर्पित कर दिया था। सभा में वक्ताओं ने बताया कि संत सुखदेव जी पिछले सात वर्षों से लगातार औरंगाबाद आकर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की जयंती समारोह में शामिल होते रहे। लालदेव राम, अधिवक्ता मनोज कुमार, राम प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.