संत साधराम साहिब के निधन से सिंधी समाज में शोक
गोंडा, मई 24 -- गोण्डा, संवाददाता। सिंधी समाज के धर्मगुरु गद्दीनशीन पूज्य साईं साधराम साहिब का सिंगापुर में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ थे। भारत-पाकिस्तान में उनके करोड़ों अनुयायी हैं। सिंधी समाज गोंडा के प्रवक्ता किशन राजपाल ने बताया कि शनिवार को संत बाबा आसुदाराम सत्संग भवन गोंडा में श्रद्धांजलि सभा हुई। समाज के मुखिया जयराम दास लधवानी, राजकुमार ठक्कूर, जगदीश रायतानी, सुशील रायतानी, मथुरा दास लधानी, अनिल जिज्ञासु,, पूजा रायतानी समेत सखी बाबा सेवा समिति, सखी महिला मंडल, सखी युवा मंडल व सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.