प्रयागराज, नवम्बर 29 -- सिंधी समाज के आराध्य संत साईं चांडूराम की स्मृति यात्रा रविवार को झूलेलाल नगर हिम्मतगंज स्थित संत बाबा आसूदाराम सत्संग भवन पहुंचेगी। 26 अक्तूबर को शुरू हुई स्मृति यात्रा छह राज्यों के 23 शहरों का भ्रमण कर चुकी है। प्रवक्ता ओमप्रकाश ओमी के अनुसार यात्रा बनर्जी चौराहा खुल्दाबाद होते हुए डीएसए ग्राउंड स्थित साईं कंवरराम चौराहा पहुंचेगी। वहां से यात्रा शुरू होकर दोपहर एक बजे अरैल वीआईपी घाट पहुंचेगी जहां अस्थि विसर्जन किया जाएगा। अस्थि विसर्जन की तैयारियों को लेकर शनिवार को एसडीएम ऋतुराज ने अरैल घाट का निरीक्षण किया। भारतीय सिंधु सभा के प्रदेश महासचिव विजय पुरस्वानी ने स्मृति यात्रा में शिव शांति संत आसूदाराम आश्रम के साईं मोहन लाल व साईं हरीश लाल भी शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.