बलरामपुर, नवम्बर 18 -- ललिया, संवाददाता। सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थल मकुनहवा कुटी आश्रम पर संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। 20 नवंबर को होने वाले भव्य धार्मिक आयोजन की रूपरेखा तय की गई। इसमें देवीपाटन मंडल के चारों जिला गोण्डा, बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर से आये प्रमुख संत महन्तों ने राष्ट्रोन्नति संग आध्यात्मिक परंपरा, सत्संग संग सामाजिक समरसता के संदेश का संकल्प लिया। अध्यक्षता केडीबी मिशन के जिलाध्यक्ष महन्त सत्यप्रकाश दास जी महाराज ने की। कहा कि कबीर पंथ की आध्यात्मिक परंपरा, सत्संग, संवाद और सामाजिक समरसता के संदेश को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित हो रहा है। यह कार्यक्रम पंथ श्री हुजूर प्रकाश मुनि नाम साहेब एवं नवोदित वंशाचार्य पंथ श्री हुजूर उदित मुनि नाम साहेब, धर्मनगर दामाखेड़ा के निर्देशन में सम्पन्न होगा। महन्त सत्यप्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.