हरिद्वार, अप्रैल 23 -- हरिद्वार, संवाददाता। श्री स्वामिनारायण सम्प्रदाय की संस्था, श्री स्वामिनारायण आश्रम भूपतवाला का 23वां पाटोत्सव स्वामी हरि बल्लभ दास शास्त्री के सानिध्य और आनंद स्वरूप शास्त्री महाराज के संयोजन में श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में संत-महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। आश्रम के अध्यक्ष स्वामी हरि बल्लभ दास शास्त्री ने कहा कि संत समाज के मार्गदर्शन में आश्रम सनातन हिंदू धर्म के संरक्षण और संवर्धन का प्रमुख केंद्र बन चुका है। यहां बटुक ब्राह्मणों को निःशुल्क संस्कृत एवं वेदों की शिक्षा देकर धर्म की जड़ों को मजबूत किया जा रहा है। महामंडलेश्वर स्वामी हरि चेतनानंद महाराज ने कहा कि स्वामी हरि बल्लभ दास शास्त्री द्वारा स्थापित संस्कृत पाठशाला बटुक ब्राह्मणों के निर्माण में महत्वपूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.