गाज़ियाबाद, जुलाई 18 -- गाजियाबाद, वंदना। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वरनाथ मठ महादेव मंदिर में शनिवार को 45वें संत सनातन कुंभ का आयोजन किया गया। कुंभ में देश भर संत शामिल हुए और मंगलाचरण हुए। ब्रहमलीन महंत गौरी गिरि महाराज समेत समस्त ब्रह्मलीन सिद्ध गुरुमूर्तियों और महंतों की पुण्य स्मृति में यह संत सनातन कुंभ आयोजित हुआ। संत सनातन कुंभ का शुभारंभ मुख्श्मंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी सिद्ध गुरुमूर्ति और महंतों की समाधियों का पूजन करके किया। इस दौरान देश भर से आए संतों ने भी सभी समााधियों की पूजा-अर्चना की। जूना अखाड़ा के संरक्षक व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरि गिरि महाराज ने कहा कि श्री दूधेश्वरनाथ मठ महादेव मंदिर ऐसा सिद्धपीठ है, जिसने सनातन धर्म की महानता का परचम पूरे विश्व में फहराया। समाजसेवा व देश सेवा में भी मंदिर व यहां के सं...