बागपत, मार्च 25 -- दाहा। बामनौली गांव के ठाकुरद्वारा मंदिर में चल रहे 111 कुंडीय महारुद्र यज्ञ के दूसरे दिन मंगलवार को केशवानंद गिरि महाराज ने कहा कि संत सदैव राष्ट्र की भलाई की सोच रखते है। संतों का सानिध्य सदैव सुखदाई एवं खुशहाली लेकर आता है। संतों की वाणी में जो मिठास होती है, वह कहीं नहीं मिलेगी। संत कभी किसी भी जीव का अहित नहीं करते, बल्कि जीव रक्षा का संदेश देकर उनकी रक्षा की जिम्मेदारी भी उठाते है। इस मौके पर काफी लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...