संत सखी की हत्या के पीछे डेटिंग ऐप का जाल, नगला कीकी के जंगल में पुलिस से शातिरों का एनकाउंटर
हिन्दुस्तान संवाद, जुलाई 19 -- UP Crime News: उत्तर प्रदेश के मथुरा के थाना जैंत पुलिस और सर्विलांस सेल की टीम ने नगला कीकी रोड पर झाड़ियों में मिले संत सखी सुनील त्रिपाठी उर्फ सनातन शरण त्रिपाठी के सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है। शनिवार देर रात नगला कीकी के जंगलों में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान जवाबी फायरिंग में दो शातिर हत्यारोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनके तीसरे साथी को घेराबंदी कर दबोच लिया गया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने डेटिंग ऐप के जरिए हुस्न का जाल बिछाकर संत को लूटा था और फिर पहचान छुपाने के लिए लोहे की रॉड से सिर कूचकर उनकी हत्या कर दी थी। थानाध्यक्ष सोनू कुमार अपनी टीम के साथ वांछित अपराधियों की तलाश में चेकिंग कर रहे थे, तभी सर्विलांस सेल के प्रभारी और मुखबिर खास ने सूचना दी कि नगला कीकी में जिस सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.