बलिया, सितम्बर 27 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। ब्रह्मलीन संत शिव स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज की पुण्यतिथि रविवार को मुरारपट्टी मठिया पर मनाई गई। सुभाष उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ब्रह्मलीन संत का पूजन-अर्चन और आरती कराया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने ब्रह्मलीन संत की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।इस दौरान स्वामी रामभद्र करपात्री महाराज उर्फ बालक बाबा ने कहा कि महान संतों, तपस्वियों और विभूतियों की पुण्यतिथि श्रद्धा और उत्साह से मनाई जानी चाहिए। साथ ही उनके जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर समाज को भक्ति, सेवा और सद्भाव की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने 'गजेंन्द्र मोक्ष' की कथा का उदाहरण देते हुए कहा कि अहंकार और अपनी शक्ति पर अत्यधिक भरोसा करने के बजाय संकट में ईश्वर की शरण और सच्ची भक्ति मनुष्य को शक्ति देती है। बताया कि ग...