संत शिरोमणि रविदास महाराज के बतााए गए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
अमरोहा, अगस्त 18 -- संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर समरसता संकल्प अभियान-2026 के तहत धनौरा विधानसभा के भाजपा मंडल गजरौला में मंगलवार को कलश वंदन यात्रा का आयोजन किया गया। भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने सहभागिता कर सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धनौरा विधायक राजीव तरारा रहे। विधायक राजीव तरारा ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के जीवन एवं उनके महान व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने समाज में व्याप्त भेदभाव और ऊंच-नीच को समाप्त कर समानता, सामाजिक समरसता, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। उनका संपूर्ण जीवन मानवता की सेवा और समाज को एक सूत्र में पिरोने के लिए समर्पित रहा। संत रविदास की शिक्षाएं आज भी हम सभी को समाज के प्रत्येक वर्ग को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.