शामली, फरवरी 1 -- संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती नगर में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। रविवार को रविदास मंदिर से लेकर विभिन्न मोहल्लों तक भक्ति और समर्पण का माहौल रहा, जिसमें पूजा-अर्चना, हवन, विशाल भंडारा और भव्य शोभायात्रा के आयोजन ने श्रद्धालुओं को एकजुट किया। सुबह रविदास मंदिर में परंपरा के अनुसार विशेष पूजा-अर्चना की गई और हवन में आहुतियां दी गईं। इसके बाद नगर के श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया। शाम के समय मोहल्ला नगर के मोहल्ला रायजादगान से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान ने फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि मनीष चौहान ने संत रविदास जी के समानता, भक्ति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.