महोबा, नवम्बर 2 -- कबरई, संवाददाता। संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की जयंती भक्तिभाव और उल्लास के साथ मनाई गई।जयंती पर लोगों ने हवन में आहूतियां डालकर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। पूजा पाठ के बाद भंडारा आयोजित हुआ जिसमें लोगों ने प्रसाद छका। शनिवार को संत नामदेव महाराज की जयंती मनाई गई। नामदेव समाज के शेखर नामदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि संत नामदेव विट्ठल भगवान के भक्त थे। बचपन में ही विट्ठल भगवान के दर्शन होने के बाद उत्तर भारत, पंजाब और हरियाणा में हरिनाम की अलख जगाने का काम किया। समाज में फैली कुरीतियों का खात्मा करने के लिए लोगों को जागरूक किया। उनका जीवन मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा। इस मौके पर समाज की एकता पर जोर दिया गया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन नगर पंचायत शिवपाल तिवारी, डॉ अशोक नामदेव, उमेश नामदेव, प्रहलाद, राजू, मयंक न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.