बाराबंकी, जनवरी 31 -- बाराबंकी। संत शिरोमणि गुरु रविदास के जन्मोत्सव पर वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश चन्द्र कुरील के नेतृत्व में संत शिरोमणि गुरू रविदास जयन्ती समारोह समिति द्वारा एक दिव्य शोभा यात्रा रविवार को निकाली जाएगी। शोभायात्रा आयोजक रमेश चन्द्र कुरील के निवास मोहल्ला कानून गोयान, निकट मुड़कटी देवी मन्दिर से आजाद नगर, नाका सतरिख, गुरूद्वारा रोड, छाया चैराहा, राज कमल रोड होते हुए गौढ़ी पीरबटावन, नागेश्वर नाथ, सिटी स्कूल, सिटी चैकी, घण्टाघर, धनोखर चैराहा, गल्ला मण्डी रोड होते हुए मोहल्ला पैसार (सिद्धार्थनगर) पहुँचकर सभा के रूप में परिवर्तित हो जाएगी। शोभायात्रा में संत रविदास के विविध जीवन प्रसंगों का स्मरण कराती हुई अनेको झांकियाँ सम्मिलित होंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.