संत शिरोमणि गुरु रविदास की जन्मस्थल से चली कलशरथ का मेदिनीनगर में स्वागत
पलामू, जुलाई 30 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के तहत गुरु पूर्णिमा के अवसर पर वाराणसी स्थित संत गुरु रविदास जी की जन्मस्थली से पावन मिट्टी लेकर गुरुवार को मेदिनीनगर पहुंचे कलश रथ का पलामू में भव्य स्वागत किया गया। मेदिनीनगर के रेडमा में भाजपा कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने रथ का स्वागत किया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पावन कलश की आरती उतारी गई तथा संत गुरु रविदास जी के समता, सामाजिक सद्भाव और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में विधायक आलोक चौरसिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम, प्रेम सिंह, परशुराम ओझा, अविनाश वर्मा, दुर्गा जौहरी, प्रभात भुइयां, विजय ठाकुर, जितेंद्र तिवारी, सोमेश सिंह, अविनाश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.