हमीरपुर, अप्रैल 3 -- भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र के ग्राम अतरैया डेरा की एक संत वेशधारी महिला से हिस्ट्रीशीटर ने झांसा देकर एक लाख रुपए हड़प कर लिए। वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देकर सूरत चला गया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। अतरैया डेरा निवासी संत वेशधारी विधवा मिड़िया निषाद ने बताया कि उसकी जान पहचान पड़ोसी गांव मिहुना निवासी जगभान यादव से थी। जो हत्या के मामले में अभियुक्त था। उसने कहा कि उसे सजा से बचने के लिए एक वकील करना है जिसमें एक लाख रुपए देना है। महिला ने झांसे में आकर 50 हजार पेटीएम के माध्यम से तथा 50 हजार नकद दिए थे। अब रुपये वापस मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.