औरैया, अप्रैल 16 -- बिधूना, संवाददाता। नगर के प्रतिष्ठित संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल, बिधूना का सीबीएसई हाईस्कूल कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, जिसमें विद्यालय का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में खुशी का माहौल रहा और छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का जश्न मनाया। इस वर्ष प्रियांशुल सिंह ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने अंग्रेजी में 97, हिंदी में 98, गणित में 93, विज्ञान में 88 तथा सामाजिक विज्ञान में 97 अंक प्राप्त किए। अर्नब शुक्ला ने 90 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि निखिल ने 87 प्रतिशत, गौरव पाल ने 86 प्रतिशत, प्रिंस यादव ने 83 प्रतिशत और वैभव ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। यह भी पढ़ें- रैपिड ग्लोबल स्कूल का 10वीं का परिणाम शत-प्रतिशत, आयुष रहे अव...