संत वियन्नी उवि लचरागढ़ के पूर्व प्राचार्य का निधन, शोक
सिमडेगा, मई 25 -- बानो, प्रतिनिधि। संत वियन्नी उवि लचरागढ़ के पूर्व प्राचार्य लुईस मिंज का निधन फादर लीवन्स मेमोरियल अस्पताल,मांडर रांची में हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ईसाई धर्म समाज सहित क्षेत्र के अनेक लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। स्व लुईस मिंज का जन्म 17 अक्टूबर 1942 को गुमला जिले के बसिया प्रखंड अंतर्गत ममरला गांव में हुआ था। उन्होंने ब्रदर्स ऑफ संत गाब्रियल धर्म संघ में 63 वर्षों तक धर्म संघीय जीवन व्यतीत किया।अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने 45 वर्षों तक संत वियन्नी उच्च विद्यालय लचरागढ़ में शिक्षा और सेवा देने का कार्य किया।वे विद्यालय में प्राचार्य पद पर भी कार्यरत रहे और अपने अनुशासन,समर्पण तथा विद्यार्थियों के प्रति स्नेह के लिए सदैव याद किए जाएंगे। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को कोनबीर नवाटोली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.