भभुआ, मार्च 29 -- युवा पेज की खबर संत लॉरेंट्ज इंग्लिश स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाई धमाल वरीय कोषागार पदाधिकारी एन.के. सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों, अभिभावकों एवं गणमान्य अतिथियों की रही उपस्थिति भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में सुमार संत लॉरेंट्ज इंग्लिश स्कूल भभुआ का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव में स्कूल के छात्र छात्राओं ने रंग मंच पर एक से बढ़कर एक गीत नृत्य व संगीत की प्रस्तुति कर खुब धमाल मचाया और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरीय कोषागार पदाधिकारी एन. के. सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। रंग बिरंगी लरी-बत्ती व दुधिया रौशनी से जगमग आकर्षक लूक एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में आयोजित व...