संत रोबर्ट बालिका उच्च विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित
हजारीबाग, मई 22 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। संत रोबर्ट बालिका उच्च विद्यालय, हजारीबाग में गुरुवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन करने वाली मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका के कुशल नेतृत्व में किया गया, जिसमें जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रवीण रंजन ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर छात्राओं को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। विद्यालय की कुल 239 छात्राओं ने मैट्रिक परीक्षा में भाग लिया था। इनमें 219 छात्राएं प्रथम श्रेणी तथा 20 छात्राएं द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुईं। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
सम्मान समारोह का आयोजन अपने संबोधन में जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रवीण रंजन ने छात्राओं की मेहनत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.