रांची, जुलाई 24 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में समरसता संकल्प अभियान को लेकर एक दिनी कार्यशाला हुई। आयोजन का मुख्य उद्देश्य संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के अगले वर्ष मनाई जाने वाली 650वीं जयंती को भव्य तरीके से मनाना और इनके विचारों को, इनकी वाणियों को जनमानस तक पहुंचाना है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संत र‌विदास भारत के संत परंपरा के श्रेष्ठ संतों में एक थे। देश उनके बहुमूल्य योगदान को कभी नहीं भूलेगा। छह महीनों से अधिक समय तक चलने वाले इस कार्यक्रम की श्रृंखला तैयार की गई है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में जहां-जहां से संत र‌विदास की मिट्टी युक्त कलश यात्रा गुजरेगी, वहां कार्यकर्ता गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत करेंगे। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा ...