मुजफ्फरपुर, मार्च 10 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। संत रविदास महासंघ ने मंगलवार को जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल पर भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि मनाई। सभी ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयमंगल राम ने कहा कि सावित्री बाई फुले ने गरीबों को नवजीवन देने का काम किया। मौके पर मनोज राम, अमर कुमार, संजय छायाकार, विनोद राम, अशोक राम, हरिवंश राम, राहुल राज आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...