देवघर, फरवरी 1 -- देवघर। संत रविदास मंदिर आश्रम खिजुरिया में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 1 फरवरी रविवार माघी पूर्णिमा को संत शिरोमणि गुरु रविदास का 649वां जयंती समारोह धूमधाम से प्रकाश उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर पुजा-अर्चना के अलावे भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया जाएगा, साथ ही लंगर की भी व्यवस्था की गई है। मौके पर दूर-दूर से संत महात्माओं का आगमन प्रारंभ हो गया है। जयंती समारोह में रात के समय संत महात्माओं का प्रवचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगी। साथ ही अपराह्न बेला में मंचीय कार्यक्रम में लोग समाजिक विचाधारा प्रस्तुत करेंगे। जिसमें राजनीतिक, समाजिक बुद्धिजीवियों के अलावे मुख्य अतिथि के रुप में झारखंड सरकार के मंत्री हफिजुल हसन एवं देवघर विधायक सुरेश पासवान को भी आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ...