गाजीपुर, फरवरी 3 -- गाजीपुर। दिलदारनगर क्षेत्र के ग्राम उसिया में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती मनाया गया। रविवार रात करीब 11.30 बजे दलित बस्ति स्थित रविदास पार्क में हुए आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे थे। मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि मन्नु सिंह ने कहा कि संत रविदास ने समाज को समानता, मानवता और भाईचारा का संदेश दिया था। उनका सपना एक ऐसे समाज का था जहां पर किसी प्रकार का भेदभाव न हो। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन हुए। इस मौके पर लाल राजभर, अनिल यादव, जमुना राम, सरफुद्दिन खान, कक्कू खान, मोहम्मद अली, फखरेआलम, इमरान खान, अकबर खान, बंसराज राम, बालेश्वर राम मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.