अंबेडकर नगर, फरवरी 1 -- सैदापुर, संवाददाता। अकबरपुर क्षेत्र के पलई रामनगर में रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के मौके पर रामवृक्ष की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने भाग लेकर गुरु रविदास के प्रति श्रद्धा अर्पित की। इस दौरान भजन-कीर्तन, विचार गोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। वक्ताओं ने संत रविदास के विचारों के माध्यम से समाज में एकता, समता और समानता का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बसपा नेता एवं पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार ने कहा कि गुरु रविदास के आदर्श समता, प्रेम और मानवता आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य कर रहे हैं और ऐसे आयोजनों के माध्यम से उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का सुंदर प्रयास किया जा रहा है। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.