विकासनगर, अगस्त 16 -- संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा देहरादून ग्रामीण की बैठक रविवार को मोर्चा जिला कार्यालय अंबाड़ी में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व उत्तराखंड लोक सेवा आयोग सदस्य डॉ. सुरेश चंद्र रवि ने कहा कि भाजपा की ओर से संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। कहा कि संत रविदास जी ने समाज में समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही अनुसूचित जाति समाज को सामाजिक और राजनीतिक रूप से आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। कहा कि गुरु रविदास को रोहिदास और रूहिदास के नाम से भी जाना जाता है। गुरु रविदास भक्ति आंदोलन के एक प्रसिद्ध...