लखनऊ, फरवरी 1 -- बसपा सुप्रीमो मायावती ने संतरविदास की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मायावती ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन के महान संतों में जाने-माने संतगुरु रविदास की जयंती पर उनके अनुयाइयों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। संत रविदास ने मन चंगा तो कठौती में गंगा अर्थात मन को शुद्ध व पाक-साफ रखकर ही इंसान सच्चे सुख की प्राप्ति कर सकता है तथा समाज व देश का भी भला कर सकता है, जैसा इंसानियत भरा संदेश दिया था। उन्होंने अपना सारा जीवन इंसानियत का संदेश देने में गुजारा। कहा कि उनका संदेश धर्म की पवित्रता को समाज सेवा व जनचेतना के लिए इंसान व इंसानियत की भलाई के लिए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.