हाथरस, फरवरी 10 -- सादाबाद। ग्राम पंचायत जारऊ में रविवार को विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में संत शिरोमणि संत रविदास जी की जयंती कार्यक्रम का भव्य आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में लगभग तीन हजार श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम में विश्व हिंदू महासंघ की अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्षा स्मिता भंडारी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री डॉ. धर्मवीर प्रजापति तथा मुख्य वक्ता के रूप में राज्य मंत्री एवं गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्यामबिहारी गुप्ता ने संत रविदास के जीवन दर्शन और उनके सामाजिक संदेशों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि संत शिरोमणि रविदास नेे कर्मकांड, आडंबर और बाहरी दिखावे का विरोध करते हुए आंतरिक शुद्धता, प्रेम और भक्ति को जीवन का सर्वाेच्च मूल्य बताया। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्...