बिजनौर, अगस्त 21 -- संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में संत रविदास मंदिर दरबाड़ा,सरायरफी, मुफ्तीसराय एवं सिसौना में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। पूर्व विधायक कमलेश सैनी ने कहा कि संत रविदास जी ने समानता, समरसता, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को भेदभाव एवं कुरीतियों से दूर रहकर एकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। श्रद्धालुओं ने संत रविदास जी के जीवन और शिक्षाओं को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम शोभित त्यागी, सुधींद्र चौधरी, रवि चौधरी, शिवली खान,मोहित अग्रवाल,शुभम सैनी, आशु गोयल, सुरेंद्र खन्ना ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...