शाहजहांपुर, अगस्त 2 -- शाहजहांपुर। संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती पर सांसद अरुण सागर ने खिरनीबाग स्थित संत रविदास मंदिर में पूजा-अर्चना कर समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने पावन मिट्टी का कलश सिर पर रखकर कलश वंदन यात्रा की शुरुआत की, जो ददरौल के चंदौरा बहादुरपुर गांव पहुंची। सांसद ने संत रविदास के विचारों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि अभियान 29 जुलाई से 20 फरवरी तक चलेगा, जिसमें समरसता यात्रा, दीप अभियान, संत संपर्क और छात्र संपर्क जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: भाजपा की समरसता कलश यात्रा शुरू, सातों विधानसभा में जाएगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...