कुशीनगर, फरवरी 2 -- पडरौना, निज संवाददाता। संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। गाजे-बाजे के साथ निकली यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान संत रविदास के जीवनी पर कई झांकियां निकाली गई और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर लोगों ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। रविवार को शहर के विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों की ओर से जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। मंदिरों और सामुदायिक स्थलों पर भजन-कीर्तन, प्रवचन व प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने संत रविदास के सामाजिक समरसता, समानता और भक्ति मार्ग के संदेशों पर प्रकाश डाला। जयंती के अवसर पर राजनीतिक दलों ने भी कार्यक्रम आयोजित कर संत रविदास को नमन किया। नेताओं ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.