संत रविदास जयंती पर विकास शिविर
बेगुसराय, सितम्बर 3 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड के पहसारा पश्चिम पंचायत में संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को विकास शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्षता एमओ मनोज कुमार ने की। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों तक राज्य सरकार द्वारा संचालित 22 कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना शिविर का मुख्य उद्देश्य है। शिविर में समुदाय के लोगों को राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला गैस योजना, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, नल-जल आपूर्ति योजना सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान रक्षा देवी को राशन कार्ड तथा आरती कुमारी को जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया। यह भी पढ़ें- संत रविदास विकास शिविर में 34 आवेदन निष्पादित कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.