रुडकी, फरवरी 1 -- संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती रविवार को चंद्रपुरी स्थित रविदास मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। जयंती के अवसर पर सुबह आठ बजे से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर में उमड़ पड़ी। देर रात तक पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन और प्रवचनों का क्रम चलता रहा। श्रद्धालुओं ने गुरु रविदास की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। अलसुबह आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में संत रविदास की वाणी का वाचन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास ने अपने विचारों से समाज को समानता, भाईचारे और सत्य का मार्ग दिखाया। उनकी वाणी आज भी समाज को दिशा देने का कार्य करती है। इस दौरान गुरु रविदास की शिक्षाओं को आत्मसात करने का संकल्प भी लिया गया। शाम के समय संत रविदास की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.