लखीमपुरखीरी, जुलाई 28 -- संत रविदास की 650 में जयंती पर भाजपा कई कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। कार्यक्रमों की शुरुआत 29 जुलाई को दीपोत्सव से हो रही है। 20 फरवरी तक चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। जिलाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा बैठक में कहा कि भाजपा ही सनातन, संत महात्माओं का सम्मान करती है। उन्होंने बताया कि संत रविदास की जन्मस्थली मीर गोवर्धनपुर वाराणसी की पवित्र मिट्टी के कलश लेकर कलश वंदन यात्रा बनारस से होकर जालंधर तक निकाली जाएगी। इसके माध्यम से इस रास्ते में पड़ने वाले सभी क्षेत्रों में संत रविदास के उपदेश को पहुंचाया जाएगा। यह भी पढ़ें- सीर में आज से तीन दिन गूंजेगा समरसता संदेश इससे पहले समरसता संकल्प अभियान के विषय में विस्तार ...